
क्या आप नमक से बने कुछ नए स्क्रब प्रयोग में लाना चाहेंगे। नमक ना सिर्फ हमारे भोजन में स्वाद लेकर आता है बल्कि हमारी त्वचा की भी देखभाल करता है। नीचे दिए गए घरेलू नमक के स्क्रब आप अपना चेहरा,हाथ एवं पैरों को स्क्रब करने के काम में ला सकते हैं। इसे बनाने में कोई भारी खर्चा नहीं लगता तथा यह काफी कम समय में बन भी जाता है।
दलिया और समुद्री नमक
सामग्री
- २ कप समुद्री नमक
- आधा कप दलिया
- आधा कप जैतून का तेल
- आधा कप अंगूर के बीज का तेल
- ७ से १० बूँदें पचौली तेल
बनाने की विधि
१. एक पात्र में २ कप समुद्री नमक लें और उसमें जैतून का तेल,अंगूर के बीज का तेल, पचौली का तेल तथा पका हुआ दलिया मिलाएं।
२. इन सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण को एक हवा ना जाने वाले पात्र में रखें।
३. इस पेस्ट का एक चम्मच लें और इसे अपने चेहरे पर १ से २ मिनट तक स्क्रब करें।
४. सादे पानी से धो लें और अच्छे से सुखा लें।
आप अधिक आराम और सुकून के लिए इस स्क्रब को अपने पूरे शरीर पर प्रयोग कर सकते हैं।
पुदीने और नमक का फुट स्क्रब
सामग्री
- १ कप समुद्री नमक
- १५ से २० बूँदें पुदीने का तेल
- १ कप एप्सम नमक
- १ चम्मच टी ट्री आयल
- १ कप बेकिंग सोडा
बनाने की विधि
१. उपरोक्त सारे पदार्थों को एक कांच के पात्र में भरें और उन्हें कुछ देर तक हिलाएं जिसे कि सारे पदार्थ अच्छे से मिल जाएं।
२. अब इस पात्र से थोड़ा मिश्रण निकालें और इसे अपने पैरों पर लगाएं। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं निकलेंगी तथा त्वचा स्वच्छ और नरम रहेगी।
३. इसे हफ्ते में एक बार प्रयोग में लाएं।
समुद्री नमक और विटामिन इ का स्क्रब
सामग्री
- १ कप समुद्री नमक
- १ चम्मच शहद
- ४ विटामिन इ की कैप्सूल्स
- आधा कप एलो वेरा बेबी आयल
बनाने की विधि
१. समुद्री नमक,शहद और एलो वेरा बेबी आयल को एक पात्र में मिला लें।
२. विटामिन इ के कैप्सूल्स को तोड़ लें और उन्हें अच्छे से हिलाकर उनमें से विटामिन इ का तेल निकाल लें।
३. इस तेल को उपरोक्त मिश्रण में डालें और अच्छे से मिलाएं।
४. अब इस मिश्रण का स्क्रब के रूप में अपने चेहरे एवं पूरी त्वचा पर प्रयोग करें।
आप एलो वेरा बेबी आयल की जगह सोया तेल का प्रयोग कर सकती हैं। स्क्रब में जैस्मिन या लैवेंडर के तेल की कुछ बूँदें डालने से इसकी खुशबू में वृद्धि होगी।
लैवेंडर और समुद्री नमक का स्क्रब
सामग्री
- आधा कप समुद्री नमक
- लैवेंडर के तेल की ६ से ८ बूँदें
- १ चम्मच सूखे लैवेंडर के कुसुम
- २ विटामिन इ के कैप्सूल्स
- ४ से ५ चम्मच मीठे बादाम का तेल
बनाने की विधि
१. समुद्री नमक को एक कांच के पात्र में डालें।
२. गाढ़ेपन के हिसाब से इसमें ४ से ५ चम्मच मीठे बादाम का तेल डालें।
३. विटामिन इ के कैप्सूल को तोड़ें और इसे नमक के मिश्रण में मिलायें।
४. अंत में सूखे लैवेंडर के कुसुम एवं लैवेंडर का तेल डालें।
५. इन सबको अच्छे से मिलाएं और प्रयोग में लाएं।
समुद्री नमक और एक्स्ट्रा वर्जिन आयल
सामग्री
- ३ चम्मच समुद्री नमक
- ३ चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन तेल
बनाने की विधि
१. समुद्री नमक और एक्स्ट्रा वर्जिन तेल को एक पात्र में डालें, इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण को एक कांच के पात्र में रखें।
२. इस स्क्रब का आधा चम्मच लें और इसे गोलाकार मुद्रा में लगाएं। कुछ देर में धो लें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें